खैर मे दो जन सुविधा केन्द्रो पर मारा छापा, अनियमिता मिलने पर हुये सील

लक्ष्मन सिह राघव
अलीगढ़ खैर नगर मे काफी दिनो से गलत स्थान पर बडे आराम से धल्डले से जन सुविधा केन्द्र चलने की शिकायते एसडीएम को मिल रही थी। जिसमे एस.डी.एम के द्वारा जन सुविधा केन्द्र संचालको की दो बैठके बुलाये गये थे। जिसमे कुछ ही जन सेवा केन्द्र संचालक बैठक मे पहुचे। जन सेवा केन्द्रो पर भारत निर्वाचन आयोग का कार्य किया जाना था। लेंकिन कुछ जन सेवा केन्द्र संचालक भारत निर्वाचन आयोग के कार्य को ठेगा दिखाते नजर आ रहे थे।












