चोरी की बाइक सहित एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

संजय ठाकुर
बलिया पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम, दशहरा दीपावली छठ इत्यादि को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 04.10.2019 को उ0नि0 अमरजीत यादव मय हमराह थाना सिकन्दरपुर द्वारा मैनापुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मो0सा0 मनियर की ओर से सिकन्दरपुर की तरफ आती दिखायी दी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक द्वारा वाहन तेज गति से लेकर भागने का प्रयास किया गया। जिसे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर घेर कर समय 21.10 बजे पकड़ लिया गया तथा पिछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुये फरार हो गया।












