स्कूल से घर जा रही छात्राओं को छेड़ने की मिली सही सजा, खायेगे अब जेल की रोटी
अरविन्द यादव
बलिया (ब्यूरो) बैरिया थाना अंतर्गत पुराने पोस्ट ऑफिस रानीगंज के पास सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज से पढ़कर घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार भाग निकले।

पुराने डाकखाना के पास पहुंची बैरिया पुलिस ने 2 शोहदो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार भाग निकले। एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी ने बताया कि इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सभी स्कूलों के पास सादे वर्दी में हमारे जवान तैनात रहेंगे और मजनू का इलाज सही ढंग से की जाएगीऔर जेल भेजे जाएंगे इस कार्रवाई से मजनू छाप सोहदो मैं दहशत फैली हुई है वहीं क्षेत्रीय लोग पुलिस के इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं











