प्रयागराज में कैश वैन से डेढ़ करोड़ से अधिक रूपए की चोरी, जांच जारी

आफताब फारुकी/तारिक खान
प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर दस के समीप गुरूवार की शाम एटीएम में पैसा डालने वाली एसआईएस प्रोसीजर कम्पनी की कैश वैन से डेढ़ करोड़ से अधिक रूपऐ से भरा कैस बाक्स चोरी हो गया। सूचना पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच जारी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज कहना है कि घटनास्थल पर सक्रिय सीसीटीवी कैमरे में कैश वैन के पास कोई संदिग्ध अब तक नहीं मिला है। एसबीआई एटीएम के सुरक्षा कर्मी का भी यही कहना है कि कैश वैन के समीप कोई व्यक्ति नहीं आया है। कैश वैन में कुल चार लोग थे। जिसमें तीन कर्मचारी पैसा डालने के लिए दूसरे एटिम में चले गए और वापस लौटे तो कैश बाक्स गायब था। अबतक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है। पुलिस के हाथ खाली ही नही बल्कि कहा जा सकता है की हाथ पाँव फुले हुवे है।











