नेपाल में भीषण बस दुर्घटना में पांच की मौत, कई घायल, देखे मौके की तस्वीर

प्रदीप चौधरी
गोरखपुर। आज सुबह नेपाल के भोट से सिया जा रही एक बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण पांच लोगो की मृत्यु और दो दर्जन से अधिक के घायल होने के समाचार प्राप्त हुवे है। घटना सिंधुपालचौक जिले की है। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाओ कार्य जारी है।

घटना के सम्बन्ध में डीएसपी माधव काफले ने बयान जारी करते हुवे कहा है कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बचाव कार्य में सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य किया जा रहा है।











