हरियाणा में खरीद-फरोख्त कर सरकार बना रही भाजपा : कांग्रेस

अब्दुल बासित मलक
नई दिल्ली: कांग्रेस ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के बाद भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है।












