कौशाम्बी: मँझनपुर स्थित जिला अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए कौशाम्बी जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को मँझनपुर के जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। जैसे ही डीएम मनीष वर्मा जिला अस्पताल में पहुँचे हड़कंप मच गया। सभी डॉ व कर्मचारी अपने अपने स्थान पर काम करने लगे।
जिला अस्पताल में सभी वार्डों में जाकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भर्ती मरीजों का हाल जाना और मरीजों से पूछताछ किया। डॉ के चैम्बर में जाकर रजिस्टर देखा और सभी मरीजों के बारे में जानकारी लिया। हालांकि डीएम मनीष वर्मा को जिला अस्पताल में किसी भी मरीज ने दवाओं को लेकर कोई शिकायत नही किया। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नही मिली, जिससे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएमएस को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में साफ सफाई का अभियान चला कर विशेष ध्यान दे। साथ ही सभी सफाई कर्मियों भी भी अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..