बेटे के शव को कंधे पर लेकर डेथ सर्टिफिकेट के भटकते एक पिता के समर्थन में आये राजनैतिक दलों ने उठाई सीएमओ और सीएमएस पर कड़ी कार्यवाही की मांग

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ जिला अस्पताल में बच्चे के शव को कंधे पर लादकर मृत्यु सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भटक रहे पिता के मामले में सपा नेताओं ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य महकमा संवेदनहीन हो गया है। इस तरीके की घटनाएं पहले भी हुई हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए सीएमओ और सीएमएस पर कार्रवाई की जाए। डीएम ने जांच करा कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

शुक्रवार को लोहिया वाहिनी के नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरीके से संवेदनहीन हो गया है। मांग की कि जिला अस्पताल के सीएमएस और सीएमओ पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा पलिया थाने में पीड़िता के जहर खाने के मामले में भी सपा ने कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के रियाज उल्लाह खान, अनुराग, सुरेंद्र और दिलशाद समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।












