भारतीय वाहनों से नेपाल में अवैध वसूली हुई बंद, मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से मिले व्यापारी नेता रवि गुप्ता

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. नेपाल के साथ नंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ धनगढ़ी जाकर अनौपचारिक भेंट मुलाकात कर दशहरा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने रवी को बताया कि आप के ज्ञापन के आधार पर गौरीफंटा बार्डर पर भारतीय वाहनों से की जाने वाली वसूली तत्काल बंद करा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह वसूली तहबाजारी के तहत की जा रही थी जिसे बंद करा दिया गया है। अब किसी भी भारतीय वाहन को बॉर्डर पर ना कोई पर्ची कटा नहीं पड़ेगी ना ही कोई शुल्क देना पड़ेगा












