टिकट ना मिलने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जड़ा गया कार्यालय पर ताला

अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर:- आज कुछ कांग्रेसियों ने कार्यालय पर ताला लगा कर वहां से चले गए। यहां तक कि उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। जब कांग्रेस प्रत्याशी व उम्मीदवार निर्मला चौहान कार्यालय पहुंची तो ताला लगा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने अपने कांग्रेसी साथियों से बात करनी चाही, लेकिन सभी ने अपना फोन बंद कर रखा था किसी से कोई बात नहीं हो पाई।

उन्होंने कहा कि वह पीछे हटने वाली नहीं है। वह हर चुनौती का सामना करना जानती है। इस मामले की जानकारी उम्मीदवार निर्मला चौहान ने कुमारी शैलजा के कानों तक भी पहुंचा दी। मौके पर पुलिस और रिटर्निंग अधिकारी भी पहुंचे। और कांग्रेस प्रत्याशी से ताला खोलने की परमिशन मांगने लगे जिस पर प्रत्याशी ने अपनी सफाई दी











