यमुनानगर – घरेलू परेशानी के चलते युवक ने खाया ज़हर

अब्दुल बासित मलक
हरियाणा यमुनानगर:- घरेलू परेशानी के चलते एक युवक ने जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक के परिजन उसे लेकर खिजराबाद के हॉस्पिटल में पहुंचे। युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हॉस्पिटल वालों ने युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।












