दर्शनार्थियों से भरा ऑटो पलटा एक महिला की मौत 04 महिलाएं घायल

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय मोड़ लखनो गांव के पास मंगलवार को सुबह 5:55 बजे बाइक सवार को बचाने में ऑटो रिक्शा पलट गया। जिसके चलते चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर सवारियों की मदद करते ,इस बीच एक बृद्ध महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चेतसिह भर्ती कराया।मृतक बृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

अन्य सवारियों में सावित्री देवी 60 वर्ष , हंसादेवी 59 वर्ष निवासी परउपुर , प्रमिला सिंह 55 वर्ष निवासिनी कपूरीपट्टी , गमला देवी 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयी।दो अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई,जिन्हें प्रार्थमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। मृतक बृद्धा के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।











