मऊ पुलिस – सफलता का लगातार दूसरा दिन, मुठभेड़ में घायल हुआ इनामिया अपराधी अरुण दाढ़ी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आसिफ रिज़वी
मऊ। जिले में पुलिस विभाग की टीम एक बार फिर अपने पूरे रंग में दिख रही है। दरअसल सोमवार को पुलिस टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश हरिकेश यादव को मधुबन थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं आज फिर मंगलवार की रात 8 बजे मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामिया बदमाश अरुण उर्फ दाढ़ी को पकड़ लिया गया है। मुठभेड़ में बदमाश को पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि बदमाश के बारे में प्राथमिक जानकारी मिली है कि उसका नाम अरुण उर्फ दाढ़ी है। बदमाश के ऊपर लूट, मर्डर, चोरी और डकैती के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही इस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। बीते 19 अक्टूबर को चिरैयाकोट में एक टायर व्यवसाई के दुकान में घुसकर दिनदहाड़े फायरिंग करने की घटना में भी यह लिप्त था। इस घटना में व्यवसाई को पैर में कई गोलियां लगी जबकि सेल्समैन की हत्या कर दी गई थी।











