सुरक्षा के लिए जरूरी है यातायात नियमों का पालन-एआरटीओ
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और सही-सलामत रहेंगे। मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें।
सुरक्षित यात्रा के लिए मंगलवार को एआरटीओअरुण कुमार ने भदोही के रजपुरा चौराहे से नगर ज्ञांनपुर के प्रमुख मार्ग दुर्गांगंज तिराहें पर यातायात माह के विशेष अभियान दौरान.वाहन चालकों को यातायात नियमों से जागरुक किया।मुख्य उद्देश्य रहा कि दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें और सीट-बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।। मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन भी एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..