राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्टून लदी ट्रक पलटी, कोई हताहत नहीं
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। थाना क्षेत्र गोपीगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकापुर मोड़ के पास कार्टून से लदी ट्रक गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 5:00 बजे नई दिल्ली से कोलकाता जाते समय कार्टून लदी ट्रक संख्या एच०आर० 55 एक्स 3038 टीकापुर के मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के अचानक दाहिने तरफ घूमने के चलते अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के नाले में जाकर पलट गई। हालांकि ट्रक जिस जगह पलटी , वहां घनी आबादी है। लेकिन संयोग सही रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक पलटते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक पलटने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ट्रक चालक रामलाल गौड़ ( 45 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह सोनभद्र जनपद के बदौरा गांव का निवासी बताया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..