सड़क दुर्घटना में साइकिल चालक की मौत

प्रदीप दुबे विक्की
सुरियावा, भदोही। दुर्गागंज-सुरियांवां मार्ग के बिहियापुर गांव स्थिति ब्रह्मा बाबा के पास बाइक एवं साइकिल सवार की टक्कर में शनिवार को लगभग 4 बजे साइकिल चालक अमन कुमार शिल्पकार उम्र 16 वर्ष की जहाँ मौत हो गई , वहीं बाइक चालक 18 वर्षीय अमरेशपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय चेतसिह के लिए रेफर कर दिया।उधर बाईक चालक जगदम्बापुरी को जहाँ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं बाईक के पीछे सवार मंजयपुरी की हालत गंभीर बताई गई है।











