बिग बॉस 13 – जाने कौन होगा इस बार घर से बेघर

आफताब फारुकी
डेस्क: बिग बॉस 13 में जहा लड़ाई झगडे अपने चरम पर है वही दर्शको का मनोरंजन भी भरपूर हो रहा है। ऐसे में सभी कयास लगाया करते है कि इस बार कौन घर के बाहर जा रहा है। इस सम्बन्ध में बिग बॉस खबरी ने खबर दिया है कि बिग बॉस का सीजन 13 की कंटेस्टेंट देवोलिना भट्टाचार्जी की तबियत बिगड़ गई है। देवोलिना भट्टाचार्जी को बैक इंज्यूरी की वजह से बहुत दर्द है, जिसको लेकर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि देवोलिना पूरी तरह से आराम करने के लिए अपने घर वापस जा सकती हैं।












