निशुल्क कैंप लगाकर डेंगू से ग्रस्त रोगियों का किया गया इलाज

आदिल अहमद
कानपुर-पिछले कई महीनों से शहर में डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते मरीजों का जमावड़ा लगा हुआ है। और कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी कड़ी में डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम और इलाज के लिए आई एम द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इन कैंपों में मरीजों को उचित परीक्षण परामर्श और दवाओं का वितरण किया गया।

आज के आयोजित कैंप में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मरीजों का तांता लगा रहा। और इस बीच 120 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई। इस काम में डॉक्टर अच्छी सक्सेना डॉ मीना सक्सेना डॉ मनीष सक्सेना डॉक्टर पंकज मल्होत्रा और डॉक्टर अमरनाथ गुप्ता उपस्थित रहे।











