झारखण्ड – लागू हुई आचार संहिता, पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

अनिल कुमार
नई दिल्ली: हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में मिली भाजपा को कड़ी टक्कर के बाद और राजनैतिक द्वंद का मैदान सामने आ रहा है वह है झारखण्ड चुनाव। झारखण्ड में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि उन्होंने व्यापक तैयारी की है और झारखंड में आज से आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

झारखंड में पिछली बार कई बड़े नेता चुनाव हार गए थे। इसमें सीएम उम्मीदवार अर्जुन मुंडा, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, आजसू अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल थे। चुनाव बाद झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।











