बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीजी कॉलेज ने जीता खिताब

आदिल अहमद
कानपुर- अंतर महाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालय ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम सेमीफाइनल पीपीएन महाविद्यालय एवं जागरण के मध्य हुआ। जिसमें पीपीएन महाविद्यालय ने जागरण को 30 – 15 के अंतर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल दयानंद गर्ल्स पीजी महाविद्यालय एवं छत्र पति साहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय के मध्य हुआ।












