कौशाम्बी – किराना व्यापारी से हुई लाखो की लूट

तब्जील अहमद
कौशांबी। थाना कोखराज के मूरतगंज पुलिस चौकी के जीवनगंज भट्टे के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यवसाई से लाखों रुपए लूट लिए। घटना की सूचना पर पुलिस ने चारो तरफ नाकेबंदी किया, लेकिन लुटेरे नहीं पकड़े जा सके।

राजेंद्र कुमार जब तक कुछ कर पाते तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। लूट की वारदात के बाद लिफ्ट देने वाला युवक बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला। जैसे तैसे किराना व्यवसाई जीटी रोड पहुंचा। जहां उसने पुलिस को सूचित किया, और सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की। लेकिन लुटेरों का कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचे आसपास इलाकों में खंगाला लेकिन लुटेरे नहीं पकड़े जा सके। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।











