नकली नोट छापने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने दबोचा, नोट छापने के उपकरण भी हुए बरामद

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी. खीरी जनपद की चंदनचौकी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। गैग का सरगना मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में नकली नोट छापने का कारोबार करता था। पुलिस को मौके से नकली नोटो समेत नोट छापने के उपकरण भी बरामद हुए है। पुलिस ने गिरफ्तार गैंग सरगना को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम को मौके से दो प्रिंटर, एक सीपीयू, एक मॉनिटर/एलसीडी, दो कैंची, एक लैपटॉप, दो माउस, चार पावर केबल, एक वीजीए केबल, दो यूएसबी केबल, एक एडॉप्टर, 500 रुपये के चार जाली भारतीय नोट, 500 रुपये का एक जाली नेपाली नोट,1000 रुपये का एक जाली नेपाली नोट व एक नोट काटने का नस्तर बरामद हुआ है। चंदनचौकी इंस्पेक्टर सियाराम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र ही नकली नोट छापने वाले गैंग का सरगना है। गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।











