आईसीयु में भर्ती हुई स्वर कोकिला लता, सदमे में आये फैन्स, मांगी जा रही दुआये, हालत में हो रहा सुधार

जुबैर शेख
मुंबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। लता की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। लता दीदी की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं लगातार मांगी जा रही हैं। सोशल मीडिया में भी सेलेब्रिटीज़ और फैंस दुआएं मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेश्कर फेफड़ों के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रही हैं।

रविवार रात 2 बजे सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। तब से उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। शबाना आजमी ने लता के जल्द सेहतमंद होने की दुआ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्छी होकर घर वापस आ जाएं। वहीं इससे पहले हेमा मालिनी ने ट्वीट कर दुआ मांगी थी। हेमा ने लिखा, भगवान उन्हें ताकत दें।











