महिला सेक्रेटरी का एसडीएम पर मारपीट अभद्रता का गंभीर आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर दिया महिला सेक्रेटरी ने तहरीर

संजय ठाकुर
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा तिराहे पर सोमवार दोपहर बाद वाहन ओवरटेक करने को लेकर एसडीएम सदर और महिला सेक्रेटरी के बीच कहासुनी हो गई। महिला ने एसडीएम पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि कर्मचारी संघ महिला कर्मचारी के साथ है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। घटना क्रम के सम्बन्ध में एसडीएम सदर अतुल वत्स का कहना है कि कार सवार महिला कर्मचारी है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन वह बेतुका वाहन चला रही थी। उसके वाहन से एक वृद्ध को धक्का लगने पर मेरे गनर ने उसे रोक कर ताकीद की थी। फिर महिला मीडिया कर्मियों से भी उलझ गई। मेरी कार सवार से कोई बात नहीं हुई है।











