बैंक में दो लाख रूपये जमा करने गया कर्मचारी हुआ लापता

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया नगर में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक गैस ऐंजसी का कर्मचारी बैंक में रूपये डालने जाने के दौरान लापता हो गया जिसकी जानकारी मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गयी लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया जिसके चलते एक गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी गयी जिसके आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

जब काफी समय हो गया पूरन लौट कर वापस नही आया तो गैस एजेंसी के मालिक ने बैंक से जानकारी ली तो पता चला यहाँ पैसे नही जाम हुए है। पूरन की काफी तलाश की गई मगर उसका कुछ पता न चल सका परिजनों और गैस एजेंसी की तरफ से पूरन की गुमशुदगी की तहरीर पलिया पुलिस को दे दी गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।











