पं. नेहरू के आनंद भवन और तारामंडल पर 4.35 करोड़ गृहकर बकाया, नगर निगम ने भेजा नोटिस

तारिक खान
प्रयागराज। पं०जवाहर लाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन, तारामंडल, संग्रहालय पर गृहकर के मद में ब्याज समेत 4.35 करोड़ की धनराशि बकाया है। नगर निगम ने बकाया वसूली को जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि को नोटिस जारी किया है। निधि के दिल्ली कार्यालय से महापौर के नाम पत्र भेजकर इन धरोहरों के गृहकर का पुनर्मूल्यांकन कराकर गृहकर माफी का अनुरोध किया गया है।












