नाहन में एसोसिएशन ने मनाया पेंशन दिवस, पेंशनर किए सम्मानित

पूजा धीमान
नाहन(सिरमौर):- जिला मुख्यालय नाहन में आज पेंशन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में वन निगम के निदेशक एवं जिला बीजेपी अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान 70 व 80 साल की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।












