मोहम्मदी खीरी- नेहरू युवा केन्द्र लखीमपुर के तत्वावधान में आयोजित खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन ग्राम बैदा में हुआ।मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप ने युवाओ और युवतियों को पुरस्कार वितरित किये।मुख्य अतिथि का स्वागत शचीन्द्र दीक्षित ने बैज अलंकरण तथा स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओ तथा खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओ के भीतर प्रतिभा की कमी नही है। वशर्ते उन्हें निखरने का अवसर मिलना चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण युवा व युवती अपनी प्रतिभा को निखारकर लक्ष्य की प्राप्ति करते है। खेल कूद में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने से शरीर फिट बना रहता है। फरीद अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अरसी,प्रधान वसीम खा,सुमित गुप्ता, जहीम, अरबाज, अर्चना, अनुज वर्मा, दिव्यांशु, प्रियंका, प्रसून, नैनशी, तौहीद आदि मौजूद रहे। संचालन शचीन्द्र दीक्षित ने किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..