CAA विरोध प्रदर्शन – हिंसक प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश में कुल 6 लोगो की मौत, डीजीपी ने किया पुष्टि

आफताब फारुकी
लखनऊ: देश भर में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 6 लोगो की मौत हो चुकी है। इन मौत की पुष्टि उत्तर प्रदेश पुलिस मुखिया ओ पी सिंह ने किया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हो रहे प्रदर्शन और हिंसा से बिजनौर में दो, मेरठ, संभल, फिरोजाबाद और कानपुर में एक-एक लोगों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस का यह भी दावा है कि गोली नहीं चलाई गई है।

लाल किले के निकट बृहस्पतिवार से ही सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, यानी वहां चार या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन विमानों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं, आज भी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।
बताते चले कि गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि चाहे जितना भी विरोध हो इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। उनका कहना है कि यह कानून देश की जनता के लिए नहीं है, यह कानून उन अल्पसंख्यक लोगों के लिए है जो अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर भारत में शरणार्थी के रूप में आए हैं।











