देश को हिंदू-मुस्लिम में नहीं बटने देगी कांग्रेस, सड़कों पर करेगी प्रदर्शन- प्रहलाद पटेल
फारुख हुसैन
लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम में बांटकर देश में सत्ता करना करना चाहती है। यही कारण है कि झारखंड में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस देश को बटने नहीं देगी और इसके लिए अब सड़कों पर भी प्रदर्शन होगा। यह बात नवीन जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रहलाद पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार की दोपहर कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन वह पूर्ण इमानदारी से करेंगे। वह प्रियंका गांधी के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से नए-नए कानून लाकर भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहती है। वह कांग्रेस अब नहीं होने देगी। इसके लिए सड़क से संसद तक प्रदर्शन होगा। झारखंड चुनाव पर उन्होंने कहा कि यही कारण है कि झारखंड में भाजपा को सत्ता गंवानी पड़ी। आने वाले समय में यूपी और दिल्ली की सरकार भाजपा के हाथ से चली जाएगी। कांग्रेस बंटवारे की राजनीति नहीं करती है। इसीलिए आज लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी पर बढ़ा है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, राजीव अग्निहोत्री, रवि गोस्वामी, दिलीप पासवान सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..