जिलाधिकारी द्वारा नुमाइश ग्राउंड परिसर में अधिकारियों के साथ की बैठक

गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने रामपुर महोत्सव की तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाते हुए नुमाइश ग्राउंड परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक करके अधिकारियों को निर्देशित किया कि तिथि वार निर्धारित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्वहन करें। प्रत्येक कार्यक्रम की तैयारी एवं समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं|












