पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम में हुआ बदलाव

गौरव जैन
रामपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। कई दिन से धूप का आनंद ले रहे लोगों को अब कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। जिससे तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक होने की सम्भावना है।












