बवाल में फसे बेकसूर पीड़ित परिवारों के साथ फैसल लाला ने एडीजी बरेली ज़ोन से की मुलाकात
गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 26 दिसंबर 2019 को समाजसेवी फैसल खान लाला रामपुर बवाल में फसे पीड़ित परिवारों के साथ एडीजी बरेली ज़ोन अविनाश चंद्रा से मिले और उन्हें एक पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि 21 दिसंबर को रामपुर में हुआ बवाल में सैकड़ों लोगों को मुकदमों में नामज़द किया गया है तथा हज़ारों को अज्ञात रखा गया है, नामज़द लोगों में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी आ गए हैं जो कि घटना के वक्त अपने घरों से बाहर तक नही निकले थे और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है
शिकायत करते हुवे कहा कि परंतु फिर भी किसी त्रुटि के कारण उनका नाम मुकदमों में शामिल किया गया है। फैसल लाला ने कहा घटना स्थल पर हज़ारों लोग उलमाओं के बुलावे पर गए थे, लोगों को जानकारी नही हो पाई कि उलमाओं ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया था, सिर्फ वहां जाना किसी अपराध की श्रेणी में नही आता है इसलिए किसी भी ऐसे व्यक्ति को सज़ा नही दी जाए जो वहाँ गया तक नही या सिर्फ गया हो लेकिन वहाँ पहुंचकर उसने कोई भी ऐसा कृत्य नही किया हो जो कि अपराध की श्रेणी में आता हो।फैसल लाला ने एडीजी से कहा कि संबंधित मुकदमों में नामज़द सभी लोगों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष के घर दबिश देकर उसको गिरफ्तार नही किया जाए ताकि क़ानून पर अवाम का भरोसा बना रहे और कोई भी बेगुनाह जेल नही जाने पाए।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..