लोक रंगोत्सव समारोह को चार चांद लगायेंगें फिल्मकार शहजाद

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। विरासत संस्था द्वारा लोक कला गुरु राजकुमार श्रीवास्तव के जन्म दिवस समारोह पर सोमवार को ज्ञानसरोवर पर आयोजित होने वाले लोक- रंगोत्सव के संयोजक ऋतुराज श्रीवास्तव ने संस्था की बैठक में बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया व विशिष्ट अतिथि जनपद के चर्चित फिल्मकार शहजाद अहमद होंगे।

संस्था के सचिव शिवसागर शुक्ल ने बताया कि समापन सत्र के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी , पंजीकरण का कार्य मनीष कुमार यादव के निर्देशन में स्काउट अधिकारी होंगे। बैठक में जयप्रकाश यादव वीरेंद्र कुमार प्रवीण सिंह विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे संचालन यादव ने किया











