CAA और NRC के विरुद्ध प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन ने शासन के पेशानी पर भी बल डालना शुरू कर दिया है। देश भर में जारी इन विरोध प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। सूत्रों की माने तो लखनऊ में हुई हिंसा को लेकर सरकार बहुत चिंतित है। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परिवर्तन चौक पर एक खबरिया चैनल की ओबी वैन को भी नुकसाना पहुंचाया है। ओबी के टेक्निशियन को भी चोट आई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुराने लखनऊ में पुलिस चौकी में भी आग लगाई दी और ठाकुरगंज इलाके में कुछ वाहनों को भी फूंका।











