ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवार को बाटे गए गर्म कपडे

सौरव
बिलासपुर (यमुनानगर):- हर आंगन खुशियां संस्था के सदस्यों ने आज बिलासपुर कपाल मोचन पर स्थित ईंट भट्ठा पर जाकर वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों वे उनके परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए संस्था के सदस्य जब वहां पर पहुंचे तो देखा की ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चे बिना कपड़ों के व गर्मी के कपड़ों में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं. सभी बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए छोटे-छोटे बच्चों को टोपी, जुराब ,जूते आदि भी मौके पर वितरित किए गए इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमित मंगला ,सरदार हरदेव सिंह, लविश गुलाटी ,मनदीप सिंगला ,विजय सिंघल, कुशाल ,विपिन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे












