विवाह के लिए मानव तस्करी सबसे बड़ा ऑर्गेनाइज अपराध: डॉ उमाचरण गंगवार

करिश्मा अग्रवाल
बरेली। शहर के साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत अतिथि वक्ता के रूप में डॉ उमाचरण गंगवार(एसोसिएट प्रोफेसर,समाजशास्त्र विभाग, बरेली कॉलेज,बरेली)ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ राकेश अरोरा,विभाग की शिक्षिकाएं डॉ कनकलता, डॉ कनिका पांडे,श्रीमती सीमा अग्रवाल,रेखा पांडे,प्रीति पाठक, अनामिका कौशिवा आदि उपस्थित रहीँ।डाॅ अलका शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।











