30 चोरी के मोबाइल सहित पांच चढ़े मऊ पुलिस के हत्थे

संजय ठाकुर
मऊ-पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 03.12.19 को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को उस समय अहम सफलता लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर मीरपुर रहीमाबाद नदी पुल के पास से 05 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से चोरी के 30 मोबाईलफोन, 20 मोबाईल चार्जर, 09 ईयरफोन, 09 अदद यूएसबी डाटा केबल, 07 अदद मोबाइल बैटरी बरामद किया गया












