ओवैसी ने फाड़ी बिल की प्रति, कहा देश को विभाजित करने का एक प्रयास है ये बिल

आदिल अहमद
नई दिल्ली: लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस विधेयक पर ऐतराज जताते हुए इसकी कॉपी को फाड़ कर फेंक दिया। बिल को फाड़ते हुए ओवैसी ने कहा कि ये एक और विभाजन होने जा रहा है। यह बिल भारत के संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाला है। मैं बिल को फाड़ता हूं, जो हमारे देश को विभाजित करने का प्रयास करता है।













