अज्ञात स्थान से चोरी की गई अष्टधातु से बनी कृष्ण मूर्ति के साथ तीन पुलिस की गिरफ्त मे

तब्जील अहमद
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चपरीआम के पास से तीन संदिग्ध लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। पकडे गये लोगो से पुलिस ने कडाई से पूछताछ की लेकिन मूर्ति कहा से चोरी की गयी है। इस बात को पकडे गये लोगो से पुलिस नही उगलवा सकी है। पुलिस का कहना है। कि पकडे गये लोगो का एक साथी फरार है। चोरी कहा से हुयी है। इसका रहस्य उसकी गिरफ्तारी के बाद उजागर होगा।

मूर्ति का एक पैर टूटा हुआ है जिसका हिस्सा गायब है। यह मूर्ति भगवान कृष्ण की है। जब पुलिस ने बरामद मूर्ति का वजन कराया तो मूर्ति का वजन 1.340 ग्राम निकला है। पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर तीनो आरोपियो को अदालत मे पेश किया है। जहॉ से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद मूर्ति की कीमत 15 लाख रूपये से अधिक बतायी जाती है। मूर्ति का दायां पैर का हिस्सा गायब है। जिसका रहस्य चोरों ने नहीं बताई है। और न ही पुलिस इस राज्य को प्रेस वार्ता में खोली है। ना ही चोरी करने वाला सरगना अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।











