सीमा की हत्यारा अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
पटवाई – दिनांक 10-12-2019 को थाना पटवाई रामपुर पर वादी पृथ्वीराज पुत्र चोखे लाल निवासी ग्राम कलरख की पुत्री कुमारी उम्र 16 वर्ष को धर्मवीर पुत्र गंगाराम बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना पटवाई रामपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 278/19 धारा 363/366 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

बताया कि सीमा की बार-बार धमकी से मैनें तंग आकर सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बैंगन की झाड़ियों में छुपाकर वहा से फरार हो गया था। दिनांक 15-12-2019 को मैं रामपुर से फरार होने वाला था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर सीमा का शव बरामद कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटवाई रामपुर पर मुकदमा अपराध संख्या-278/19 धारा 363/366/302/201 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इंदर कुमार सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय टीम शामिल रहे।











