ट्रांसफार्मर से निकलता धुँआ, कही फिर न चली जाए लाइट के डर में ग्रामीण

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) : मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलौली भोजीपुर गांव का 250 KB का ट्रांसफार्मर मधुबन बेल्थरा मार्ग पर बेलौली चट्टी से महज़ 100 मीटर की दूरी पर लगा हुआ है। बताते चलें कि विगत एक माह से लाइट आने के बाद ट्रांसफार्मर के रासायनिक आयल जलने और ट्रांसफार्मर पर आवश्यकता से अधिक लोड होने से धुआं निकल रहा है। आये दिन यह कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।












