गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने में तीन गिरफ्तार

गौरव जैन
मिलक। दिनांक 11-10-2019 को वादी हरपाल सिंह के पुत्र राजेश के साथ सतीश सिंह, अनिल सिंह , कल्लू पुत्रगण रामपाल , अंकुल पुत्र मुनेश , अनिल पुत्र राधे सिंह , द्रोपाल , मुनेश पुत्रगण सोमपाल , वीर बहादुर सिंह पुत्र भारत सिंह नि0गण कूप थाना मिलक द्वारा गाली गलौच व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता अनिल पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम कूप , सतीश पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम कूप , अंकुल पुत्र मुनेश निवासी ग्राम कूप थाना मिलक रामपुर है।











