यातायात नियमों की खुलेयाम उड़ाई जा रही धज्जियां

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ):मधुबन बेल्थरा मार्ग पर आए दिन वाहन सम्बन्धित दुर्घटनाएं हो रही है। किन्तु इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह चित्र प्रस्तुत कर रहा है । रोड पर चलने वाले यात्री वाहन यात्रीयों को सीट के अतिरिक्त अगल बगल गेट अौर पैदानो पर भी यात्रा करने पर मजबूर कर देते हैं।











