सेना पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट मे नही पेश हुए आज़म

गौरव जैन
रामपुर। सपा सांसद आजम खान अपने विवादित बयानों की वजह से कई मामलों में फंसे हुए हैं।अब तक आजम खान पर लगभग 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उसके बावजूद आजम खान कोर्ट में पेश नही हो रहे हैं। इस मामले में आजम खान ने सेना पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसको लेकर भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसका मामला एडीजी 6 कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में गुरुवार को तारीख थी, जिसमें कोर्ट ने आजम खान को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन आजम खान कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब इस मामले की अगली तारीख कोर्ट ने 27 जनवरी तय की है।












