बजाज मिल ने सड़क पर लगाया सेंटर, यातायात बाधित

फारुख हुसैन
गौरीफंटा चंदन चौकी से गौरीफंटा जाने वाले मार्ग पर बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल द्वारा गन्ना क्रय सेंटर के बनाए जाने की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है । आपको बता दें कि सौनहा और ढकिया तिराहा गन्ना खरीद केंद्र पीडब्ल्यूडी की चंदन चौकी से डिगनियां जाने वाले रास्ते पर बना दिया गया है। जिससे आने जाने वाले तमाम यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क अभी हाल में ही बनी है।












