डोजियर अपराधियों के सत्यापन के क्रम में बॉर्डर पुलिस ने दो शातिर अपराधी किए गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न अपराधियों के सत्यापन के क्रम में रविवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब डोजियर अपराधियों के सत्यापन के क्रम में दो शातिर अपराधियो को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी का माल व 2 नाजायज चाकू बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिए है।












