चोरों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापार मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर। चोरों की गिरफ्तारी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में एसपी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में व्यापारी शेखर अग्रवाल की अमूल बार शॉप में चोरों द्वारा दुकान काटकर चोरी कर ली गई थी। साथ ही धर्मेंद्र कुमार की महिंद्रा जाइलो कार थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।












