गणतंत्र दिवस के अवसर पे देश भक्ति गीत पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आनंद तिवारी
महराजगंज औराई. महराजगंज आज दिन रविवार को ७१वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय महराजगंज के प्रांगण में झंडा फहरा कर प्रांगण में मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्री मति गीता देवी द्वारा देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।












