तारिक खान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग़ में सीएए के ख़िलाफ जारी प्रदर्शन को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एवं दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग़ जाना चाहिए तथा लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए।
उन्होंने सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ‘गन्दी राजनीति’ का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा शाहीन बाग़ में रास्ता खुलवाना ही नहीं चाहती और यह सड़क 8 फरवरी अर्थात मतदान के दिन खुल जाएगी। केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शाहीन बाग़ में जाम से लोगों को बहुत तकलीफ़ हो रही है, मैं कई बार कह चुका हूं कि प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है लेकिन इससे किसी को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल रास्ता खुलवाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, चलो अनुमति दे दी, एक घंटे में रास्ता खुलवाओ। ज्ञात रहे कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार शाहीन बाग़ का मुद्दा उठा रहे हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को शाहीन बाग़ में जारी प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…